Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 24 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही अजयगढ़ थाना क्षेत्र में क्रूरता पूर्वक मवेशी परिवहन पर कार्रवाई 105 नग भैंस, पड़वा व पड़िया सुरक्षित बरामद, कुल मशरूका लगभग 31 लाख रुपये जप्त।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, गौवंश परिवहन एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना अजयगढ़ पुलिस टीम द्वारा मवेशियों के क्रूरता पूर्वक परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 24.02.2026 की रात्रि में थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पन्ना की ओर से एक डीसीएम एवं 03 बोलेरो पिकअप वाहनों में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर अवैध रूप से अजयगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है, जिन्हें बूचड़खाना उत्तरप्रदेश ले जाने की तैयारी है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी अजयगढ़ द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा ग्राम सिंहपुर से कस्बा अजयगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर चेकिंग लगाकर वाहनों को रोका गया।
चेकिंग के दौरान—
पिकअप क्र. UP 71 AT 8812 में — 16 नग मवेशी
डीसीएम क्र. UP 71 CT 1253 में — 57 नग मवेशी
पिकअप क्र. UP 71 AT 1702 में — 18 नग मवेशी
पिकअप क्र. UP 71 AT 8141 में — 14 नग मवेशी
कुल 105 नग भैंस, पड़वा व पड़िया अत्यंत क्रूरता पूर्वक मुंह एवं पैर रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। मवेशियों के लिए खाने-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।
जप्त सामग्री–
पुलिस द्वारा सभी 105 नग मवेशी (कीमती लगभग 10,50,000/- रुपये) सुरक्षित बरामद किए गए तथा परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम एवं 03 बोलेरो पिकअप वाहन (कीमती लगभग 20,50,000/- रुपये) जप्त किए गए। इस प्रकार कुल 31,00,000/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
जप्तशुदा मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भानपुर में रखा गया है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पृथक-पृथक कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
आरोपीगण--
1. अमीर हसन पिता छिद्दू हसन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिचोली थाना थरियांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
2. असलम खान पिता मुनीम खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम हनुमानपुर थाना थरियांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
3. सलीम पिता नजीर, उम्र 36 वर्ष, निवासी रामपुर थाना थरियांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
4. सोहेल पिता मोहब्बत अली, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर थाना थरियांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
5. मोहम्मद आलम पिता लियाकत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम हनुमानपुर थाना थरियांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
6. सुलेमान पिता अंसार, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेसहन थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर (उ.प्र.)
7. चांद मियां पिता असफाक, उम्र 38 वर्ष, निवासी गोसपुर थाना हथगांव जिला फतेहपुर (उ.प्र.)।।
सराहनीय योगदान-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर, सउनि कमल सिंह चंदेल, अशोक गौतम, प्र.आर. जयेन्द्र पाल, अशोक कुमार, राजकुमार अहिरवार, आरक्षक मनोज पटेल, रामनरेश गुप्ता, भूरीसिंह गुर्जर, कपिल अहिरवार, अरुण प्रताप, रोहित मिश्रा, अश्वनी कुमार, प्रदीप सिंह, शुभम शुक्ला एवं अमित द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
AAPKA News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, MP police, crime news, panna police, MP news, Panna SP Nivedita Naidu, breaking

