Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 19 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई कार्यशाला भूकंप पूर्व तैयारी एवं आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण।
ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित कर भूकंप आपदा से निपटने तथा सावधानी व बचाव कार्य का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृह विभाग के आपदा प्रबंधन संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टेªट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला के मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही सीवियर जोन की स्थिति पर चर्चा कर भूकंप आपदा से बचाव के विभिन्न तरीके एवं उपाय बताए गए। इस दौरान लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं विपत्ति से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से लोगों तक सारगर्भित जानकारियों का आदान प्रदान हो सकेगा। उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए आम नागरिकों तक आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए कहा। कार्यशाला में उपस्थित पुलिस, नगरीय विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा व अन्य विभाग के अधिकारियों को भूकंपरोधी भवन के निर्माण, आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने तथा प्रभावित व्यक्तियों की मदद इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कुशल सिंह गौतम, जिला सेनानी होमगार्ड शालिवाहन पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, streaming online, political news, viral news, Bhopal MP news,
