Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: अक्टूबर 23, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पति ने ही अपनी पत्नि को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
बीरा। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पहले पति ने अन्य साथियों के साथ मिल कर गांव में बने उसके खेत में बने घर पर पहुँच कर अपनी पत्नी के ऊपर लाठी डंडों से हमाल कर दिया । जिसमें 48 वर्षिय रामकली कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही गांव पहुँच कर लाश का पंचनामा कार्य पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस पूरी घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या विवेचना में यह तथ्य सामने निकल कर आये है कि । महिला का विवाह लाला कोहरी के साथ लगभग 15 वर्ष पहले हुआ जिसके 3 लड़की दो लकड़े थे। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी राम दास धोवी के साथ दूसरे शहर भाग गई। जिसके बाद पिता के द्वारा पांचों बच्चों की परवरिश की लेकिन तीन साल पहले फिर महिला अपने प्रेमी के साथ रहने गांव वीरा आ गई और तभी से पूर्व पति के जख्म फिर से हरे हुए और प्रतिशोध की भावना से इस पूरे घटना अंजाम दिया गया ।
इस पूरे घटना क्रम ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक चर्चा का बाजार गर्म हो गया कि पति ने पत्नी की वेबफाई का बदला ले लिया। वही पुलिस के द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है ओर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया की लाठी डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है आरोपी पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी पुलिस सर गर्मी से कर रही है।
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बीरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी के बेवफाई का बदला लेने के लिए पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
*घटना की वजह:*
पति लाला कोरी ने अपनी पत्नी रामकली कोरी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि वह अपने प्रेमी रामदास धोबी के साथ भाग गई थी और 5 बच्चों को छोड़ गई थी। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ गांव में ही रहने लगी, जिससे पति के मन में प्रतिशोध की भावना जग गई।
*पुलिस की कार्रवाई:*
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति लाला कोरी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि महिला का विवाह लाला कोरी के साथ हुआ था और वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।
*ग्रामीणों की प्रतिक्रिया:*
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की हिंसा या विवाद देखते हैं, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
Tag:
#AapkaNewsStar
#Brwaking news
#public news
#sport news
#crime news
#Panna local news
#Morder case ajayagrh
#Ajaygarh hatya kand
#mp.news
#viral post

