Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: अक्टूबर 23, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
दलित महिला की निर्मम हत्या पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत बीरा ग्राम की घटना...
बीरा: आज सुबह एक दलित महिला रामकली कोरी का खून से लथपथ शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला खेत में अकेली रहती थी। रात को सोते समय महिला की अज्ञात आरोपी द्वारा निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। अंधे कत्ल की वारदात के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि, अजयगढ़ कस्बा में पिछले माह मां-बेटे के अंधे कत्ल की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। पुलिस अब तक इस जघन्य हत्याकांड खुलासा नहीं कर सकी, जिससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। अंधे कत्ल की खौफनाक वारदातों के सामने आने से अजयगढ़ तहसील क्षेत्र के वाशिंदे भयभीत होने के साथ ही स्वयं को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Tag:
#AapkaNewsStar
#Brwaking news
#public news
#sport news
#crime news
#Panna local news
#Morder case ajayagrh
#Ajaygarh hatya kand
#mp.news
#viral post
