Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 08 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा धरमपुर थाना क्षेत्र मे नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले के आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा धरमपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक पीड़िता के साथ गलत काम (दुष्कर्म) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है ।
दिनांक 11.05.2026 को फरियादी अपनी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट थाना धरमपुर में दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार बालिका अंतिम बार घर से खेत की ओर जाती हुई देखी गई थी और उसके बाद वापस नहीं आई।
फरियादी की शिकायत पर थाना धरमपुर पर अप.क्र.141/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल तलाशी व विवेचना शुरू की गई।
मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी धरमपुर उनि अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका के सम्बंध मे संभावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग व विभिन्न व्यक्तियों से पूछताछ कर सुराग जुटाए
सतत प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त मुखविर सूचना एवं सायबर सेल से प्राप्त तकनीकि सहायता के आधार पर दिनांक 06.06.2026 को अपहृत बालिका को पलवल, हरियाणा से सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
बालिका के बयान के आधार पर प्रकरण में आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर मामले में संबंधित धारा 65(1), 87 BNS तथा भारतीय दंड संहिता और POCSO एक्ट की उपयुक्त धाराओं 5/6 का इजाफा कर मामले के आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धरमपुर उनि अनिल सिंह राजपूत, उनि. सरोज गहलोद, सउनि राममोहन सिंह, आर. रामलखन पटेल, अजीत यादव, महिला आर. सविता एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, Ansh media, panna police,
