'

पन्ना मध्यप्रदेश: घर की तरह कार्यालय को भी स्वच्छ एवं सुंदर रखें - कमिश्नर।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 08 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

घर की तरह कार्यालय को भी स्वच्छ एवं सुंदर रखें - कमिश्नर।

➡️ कमिश्नर कार्यालय परिसर में की गई साफ-सफाई

➡️ कमिश्नर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाई झाड़ू

➡️ स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश बनाए रखने का दिया संदेश

ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी की अगुआई में आज प्रातः कमिश्नर कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई तथा कार्यालय परिसरों और आस-पास के परिवेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। कमिश्नर कार्यालय परिसर में आज प्रातः कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, अपर आयुक्त सागर संभाग श्री पवन जैन, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, उपायुक्त श्री विनय द्विवेदी, उपायुक्त श्री एस.एस. बघेल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री बिजेन्द्र सिंह ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक श्री पी.एन. चढ़ार, श्री अनुराग पटैरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों ने कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर कमिश्नर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं, उसी प्रकार कार्यालयों को भी स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों और कार्यालय परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छता को दैनिक व्यवहार में अपनाना आवश्यक है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 21 जून तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्यालयों एवं आस-पास के परिवेश की साफ-सफाई श्रमदान के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP police, breaking news,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने