Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 05 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर ने महाराज सागर तालाब के साफ-सफाई कार्य का लिया जायजा
ब्यूरो.पन्ना। गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में शासकीय विभागों के सहयोग से गत दिवस पन्ना नगर के प्राचीन महाराज सागर तालाब की स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए सामूहिक मुहिम आरंभ की गई है। इस क्रम में कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा शुक्रवार को तालाब स्थल पहुंचकर साफ-सफाई गतिविधियों का जायजा लिया गया। उन्होंने सतत मॉनीटरिंग कर समय-सीमा में स्वच्छता संबंधी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गतिविधियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा भी की।
जिला कलेक्टर ने इस प्रयास की सराहना कर जल स्रोतों को निरंतर स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। मौका स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से कार्य पूर्णता के संबंध में जानकारी लेकर तालाब में शहर के दूषित जल स्रोत को बंद कराने के लिए भी निर्देशित किया। तालाब परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस मौके पर परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार सहित उप संचालक पशुपालन डॉ. एन.के. गुप्ता एवं जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन प्रमोद शुक्ला भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Panna PRO, MP jansampark, Panna collector Usha Parmar, Ansh media, viral

