'

पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 05 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे का कड़ा किया गया बरामद।

ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन मे गठित थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 13.05.2026 को फरियादी छोटे लाल लोधी निवासी ग्राम रैपुरा द्वारा थाना रैपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम अधराड़ में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चाट-फुल्की खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उक्त विवाद के बाद रात्रि लगभग 11:30 बजे आरोपी सोनू रैकवार एवं राहुल रैकवार द्वारा सौरभ लोधी, शिवम लोधी एवं राजकिशोर लोधी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से  जानलेवा हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए कुलदीप रैकवार को भी आरोपियों द्वारा घायल कर दिया गया।

घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजकिशोर लोधी एवं शिवम लोधी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मामले मे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रैपुरा में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़ितों को गंभीर चोटें पाए जाने पर धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रैपुरा उनि स्मिता सिंह बघेल के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त पुलिस टीम द्वारा मामले के फरार आरोपियों की लगातार तलाश पतारसी की गई साथ ही मुखविर सक्रिय किये गये एवं तकनीकि सहायता सायबर सेल पन्ना से प्राप्त की गई साथ ही संभावित स्थानो मे लागतार दविश दी गई जिसके फलस्वरूप दिनांक 04.06.2026 को आरोपी राहुल रैकवार पिता कलुआ रैकवार, उम्र 24 वर्ष

एवं सोनू रैकवार पिता तेजीलाल रैकवार, उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अधराड़, थाना रैपुरा, जिला पन्ना (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पवई के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय योगदान-  थाना प्रभारी रैपुरा उनि स्मिता सिंह बघेल, प्र. आर.  बाबू सिंह, रवि खरे, आर.  राहुल सिंह, राजेश पटेल, अतुल मेहरा एवं सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Ansh media, viral news, cricket score live, MP police, Panna police, Breaking news, Crime

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने