Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 24 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
खंदिया सरकार धाम में स्वास्थ्य विभाग ने किया सुंदरकांड पाठ।
जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद, प्रसाद वितरण किया।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को प्रसिद्ध खंदिया सरकार धाम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बीएमओ समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी हुए शामिल
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
आषाढ़ मास में विशेष महत्व: डॉ. शोभाराम शर्मा
बीएमओ डॉ. शोभाराम शर्मा ने बताया, "आषाढ़ मास में मंगलवार एवं शनिवार को संकटमोचन हनुमान जी की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी भावना के साथ समस्त कर्मचारियों ने खंदिया सरकार मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ किया।"
जनस्वास्थ्य की कामना
डॉ. शर्मा ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से सभी ने भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे समस्त लोगों के कष्टों का निवारण करें और सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। पाठ के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
भक्तिमय हुआ माहौल
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। सुंदरकांड के मधुर पाठ और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हनुमान जी के चरणों में नमन कर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, cricket live, Sundar kaand paath, breaking news,
