'

अजयगढ़ पन्ना: नयागांव में पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 30 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

नयागांव में पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मोटरसाइकिल समेत पूरा सामान स्वाहा, आग लगने का कारण अज्ञात।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। तहसील अजयगढ़ के ग्राम पंचायत नयागांव में प्यारी चौराहा स्थित एक पार्ट्स की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। आग में दुकान का सारा सामान, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

देखते ही देखते पूरी दुकान चपेट में

नयागांव निवासी बेटा उर्फ शिव शंकर लोधी पिता प्रभु दयाल लोधी अपने घर में ही मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान चलाते थे। बीती रात अचानक दुकान में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान और घर को चपेट में ले लिया। दुकान में रखे पार्ट्स, एक मोटरसाइकिल, घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जल गई।

ग्रामीणों ने बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सरपंच ने दिया मदद का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत नयागांव के सरपंच कौशल किशोर लोधी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग व आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार का शीघ्र सर्वे कर उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार इस कठिन परिस्थिति से उबर सके।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, ansh Media, Panna police, IPS nevedita 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने