'

गुनौर पन्ना: गुनौर विधायक ने जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 27 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

गुनौर विधायक ने जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ।

गुनौर ब्यूरो.पन्ना। गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा द्वारा सलेहा नगर सहित आसपास की स्थानीय पंचायतों में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे मुलाकात की और शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना और उज्ज्वला योजना के लाभान्वित परिवारों के घर-घर जाकर उनसे संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत सलेहा में हाट बाजार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक ग्राम पंचायत कुलगवां-मडैयन के मडैयन गांव पहुंचे, जहां नीम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में महिलाओं द्वारा पेयजल टंकी का निर्माण न होने की शिकायत पर विधायक ने सरपंच को तुरंत निर्देशित किया कि गांव में शासकीय बोर करवाकर और मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधूरे पड़े दिवाला परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक बिल्हा-कंगाली पहुंचकर मुख्य मार्ग से गांव की दूरी होने से बरसात में उबड़-खाबड़ रास्तों व पुलिया के अभाव में होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही विद्यालय भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग की। इस पर विधायक ने मौके पर ही सचिव और सरपंच को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढाँढस

विधायक ने अपने दौरे के दौरान पटना तमोली, कटरा और सलेहा में विभिन्न शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अरूण द्विवेदी माल्हन, गणेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार चौरसिया, श्री ओम सोनी, नारायण चौरसिया, हरिशंकर गर्ग, कमलेश यादव, अजय सोनकर, मनोज जैन, प्रशांत जैन, बहोरी लाल विश्वकर्मा, बाबूलाल दहायत, प्रीतम सिंह , राजकुमार शर्मा, कौशलेंद्र चौरसिया, गोविंद चौरसिया, राजबहादुर वर्मन, बाल्मीकि राठौर और राकेश दुबे उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, Ansh media, chaupal, Sport news, Panna PRO, MP jansampark, MP police, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने