Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 25 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सायबर अपराधियों पर कसा शिकंजा, सेफ क्लिक-2026 अभियान के दूसरे दिन पन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत 25 टन नारियल सप्लाई के नाम पर ₹7.50 लाख की साइबर ठगी करने वाले 02 आरोपियो को फर्रूखाबाद उ.प्र. से किया गया गिरफ्ता
JUST DIAL पर फर्जी आई डी बनाकर, व्यवसायियों के व्हाट्सएप ग्रुपों से डाटा चोरी कर, देते थे सायबर ठगी की घटनाओं को अंजाम
आरोपियों के कब्जे से ₹4.95 लाख नगद एवं मोबाइल फोन जप्त
आरोपियों के विरूध्द NCRP PORTAL मे अलग- अलग राज्यों मे कुल 25 शिकायतें है दर्ज।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत सायबर ठगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को अलग अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है।
मामले में फरियादी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा निवासी देवेन्द्रनगर जिला पन्ना द्वारा अपने मिनी मार्केट हेतु 25 टन नारियल खरीदने के लिए बाजार ऐप पर आवश्यकता दर्ज की गई थी । दिनांक 27.01.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम संपर्क कर स्वयं को KERALA FORTUNE TRADERS का प्रतिनिधि बताते हुये 25 टन नारियल ₹7,50,000 में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया । उक्त व्यक्ति द्वारा फर्म के दस्तावेज, जीएसटी नंबर, ट्रक एवं चालक के दस्तावेज भेजकर फरियादी का विश्वास अर्जित किया गया।
उक्त संदेही व्यक्ति के कहने पर फरियादी ने विभिन्न माध्यमों से बैंक खातों में कुल ₹7,50,000 जमा कर दिए । भुगतान प्राप्त होने के बाद उक्त संदेही व्यक्ति एवं कथित ट्रक चालक ने संपर्क बंद कर दिया तथा नारियल फरियादी के पास नही पहुँचाये गये । उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठे दस्तावेजों एवं भ्रामक जानकारी का उपयोग कर फरियादी के साथ 7 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी कारित की गई । मामले में फरियादी की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिह बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि0 संतोष सिहं के नेतृत्व मे दो विशेष पुलिस टीमो का गठन किया गया । तकनीकी सहयोग हेतु पुलिस साइबर सेल टीम को निर्देशित किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु संभावित प्रयास किये गये । साथ ही पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया गया । तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया । चिन्हित व्यक्तियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पुलिस सायबर सेल टीम से सहयोग लिया गया ।
जिसके फलस्वरूप प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीमे अलग –
अलग राज्यों मे रवाना की गई जिसमे से एक टीम अहमदाबाद गुजरात एवं दूसरी टीम फरूखाबाद उ.प्र. रवाना की गई । तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतारसी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर मामले के 02 आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई।
पूँछताछ पर आरोपियों द्वारा घटना किया जाना स्वीकारी करते हुये बताया की हम लोग Just Dial के माध्यम से प्राप्त मोबाईल नंबरों पर संपर्क कर लोगों को कॉल लगाकर जिस चीज की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार से बात करके धोखाधङी करते हैं ।
दिनांक 27.01.2026 को मेरा एक साथी मुझे फर्रुखाबाद ले गया, जहाँ 02 अन्य साथियों ने बताया कि एक व्यक्ति उनके जाल में फँस गया है तथा उसके द्वारा भेजी जाने वाली राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त करनी है । इस पर मैंने बैंक खाता उपलब्ध करा दिया। इसके बाद उक्त खाते में राशि प्राप्त हुई, जिन्हें हमने आपस मे बाँट लिया था ।
जप्त सामग्री –
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 4.95 लाख नगद एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए है ।
गिरफ्तार आरोपी-
01.अमित राजपूत पुत्र श्री गिरीश चंद्र निवासी ग्राम चाचूपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ जिला फरूखाबाद उ0प्र0
02.राम सिहं पिता रामरूप निवासी नगला केवल थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ जिला फरूखाबाद उ0प्र0
फरार आरोपी-
01. शिवम ठाकुर निवासी थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ जिला फरूखाबाद उ0प्र0
02. शिवम श्रीवास्तव निवासी नोयडा दिल्ली
सराहनीय योगदान-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि0 संतोष सिंह यादव, स.उ.नि. बी.एम सिहं चंदेल, प्र0आर0 शिवस्वरूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण, शंकर बुन्देला, सतेन्द्र बागरी, आर0 ब्रजेन्द्र, अमित बागरी, म0आर0 मधु किराङे, भूरी सिहं एवं पुलिस सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा जिसे पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Ansh media Panna PRO, MP jansampark, Panna police, IPS nevedita naydu, cyber crime,

