Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 27 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस ने अमानगंज थाना क्षेत्र में शादी का झूँठा नाटक रचाकर फरियादी से 2 लाख रूपये की ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार।
अमानगंज ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनु. अधि. पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भादौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में अमानगंज पुलिस टीम द्वारा शादी करने का झूँठा नाटक रचाकर फरियादी से 2 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफास करते हुये लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है ।
मामले में फरियादी केतार सिंह राजपूत द्वारा थाना अमानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.06.2026 को फरियादी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम एवं पता बताते हुए स्वयं को जबलपुर का निवासी बताया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह अपने परिचित की एक महिला से उसकी शादी करवा सकता है, जिसके लिए 2 लाख 20 हजार रूपये खर्च होंगे। फरियादी उक्त व्यक्ति की बातों में आ गया और शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद दिनांक 23.06.2026 को उक्त व्यक्ति ने पुनः फोन कर फरियादी को अगले दिन नगद राशि लेकर पवई आने के लिए कहा । दिनांक 24.06.2026 को फरियादी उसके बताए अनुसार अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ पवई पहुँचा । वहाँ पवई कोर्ट परिसर में उक्त व्यक्ति दो महिलाओं के साथ मिला । परिचय कराने के उपरांत उसने फरियादी से 02 लाख रूपये नगद प्राप्त किए। इसके बाद वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज संबंधी नोटरी कराई गई तथा सभी लोग कलेही माता मंदिर पहुँचे, जहाँ फरियादी एवं संबंधित महिला के मध्य वैवाहिक रस्में संपन्न कराई गईं।
शादी के अगले दिन मेरी पत्नी भागने लगी जिसे मेरी बहिन द्वारा शंका के आधार पर पकडा गया पूँछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि पैसे कमाने के लिये हम लोगो ने मिलकर शादी का झूठा नाटक रचा था । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज 370/26 धारा 318 (4) बी एन एस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
मामले में पुलिस टीम द्वारा शादी का झूठा नाटक कर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल पन्ना भेजा गया है । मामले में 02 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है । मामले में विवेचना जारी है ।
सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन, चौकी प्रभारी महेबा उनि रजनी समाधिया, प्र.आर. शिवम शर्मा, गजेन्द्र उरमलिया, अरुण तिवारी, आर. विश्वास शुक्ला, महिरवान सिंह, मुनेन्द्र, अखिलेश, इन्द्रपाल महिला आर. पिंकी एवं नेहा का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, ansh Media, breaking news, panna police
