Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 12 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़: सड़क हादसे में आरक्षक अभय राज श्रीवास की मौत, एक की हालत नाजुक
पुलिस विभाग में शोक की लहर, SDOP-थाना प्रभारी ने जताया दुख।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। बीती रात मनोहर ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अजयगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक अभय राज श्रीवास की मौत हो गई। हादसे में वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में अज्ञात ट्रक से वाहन टकराने से यह हादसा हुआ है। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
2021 में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
मृतक आरक्षक अभय राज श्रीवास को 2021 में अनुकंपा के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। हाल ही में जारी ट्रांसफर लिस्ट में उनका तबादला देवेंद्रनगर हुआ था।
पुलिस महकमे में शोक
हंसमुख स्वभाव के आरक्षक अभय राज की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। SDOP राजीव सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर, SI रतिराम प्रजापति सहित प्रधान आरक्षक व अन्य पुलिस स्टाफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने मृतक आरक्षक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, panna police, MP police, Road accident, Ansh media,
