Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 10 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अवैध शराब के विरुद्ध थाना पवई की प्रभावी कार्यवाही
इंडिका कार से 54 लीटर अवैध शराब एवं वाहन सहित कुल लगभग 3.22 लाख रुपये का मशरूका जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 08.06.2026 की दरम्यानी रात्रि थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की इंडिका कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर करही तिराहा बायपास रोड ब्रिज के पास नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP 17 CA 9566 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन (कुल 300 क्वार्टर, लगभग 54 लीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें उप जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अंशुल सोनी पिता रवि सोनी, निवासी पवई
पियूष सोनी पिता दुर्गा सोनी, निवासी सलेहा
आरोपियों के कब्जे से जप्त
अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त इंडिका कार सहित कुल लगभग 3,22,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र रिछारिया, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, आरक्षक राकेश कुमार डुडवे एवं वाहन चालक नागेन्द्र मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, NGO work, panna police, Ansh media,
