Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 19 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ऊषाकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की चौथी मासिक बैठक संपन्न
सेवा एवं शिक्षा के विस्तार पर बनी रणनीति, 12 कोचिंग सेंटर संचालित।
ब्यूरो.पन्ना। सामाजिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत ऊषाकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की चौथी महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अजयगढ़ में संपन्न हुई। बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष व पूर्व डीआईजी सविता सुहाने की उपस्थिति में आयोजित की गई।
40 से अधिक स्थानों पर चल रहे कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि ट्रस्ट की स्थापना 28 अप्रैल 2021 को जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में 21 में से 20 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हैं। ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र प्रदेश के 40 से अधिक स्थानों तक पहुंच चुका है, जहां सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
12 कोचिंग सेंटर, महिलाओं को रोजगार
संस्था गांव-गांव तक शिक्षा और आत्मनिर्भरता पहुंचाने के लिए 12 कोचिंग सेंटर चला रही है। इनमें दो अनाथ बालिकाओं एवं दो दिव्यांग बालिकाओं द्वारा संचालित केंद्र भी शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में बढ़ रही हैं।
जनहित के कार्य भी जारी
ट्रस्ट द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर और लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाई जा रही हैं। समाज के विभिन्न वर्गों से इन प्रयासों को सराहना मिल रही है।
विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मान
बैठक में विशिष्ट कार्यों के लिए पूर्व सरपंच आरती गुप्ता और नौगांव से सदस्य भारती पहारिया को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में अध्यक्ष सविता सुहाने, पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे, थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश छिरौलिया, बाला प्रसाद गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामरुप नौगरिया, कुलदीप गुप्ता, चंदन खरया, निशांत गुप्ता, मनोज पटेल, दीपक छिरौलिया सहित महिला सदस्यों में पूनम छिरोलिया, सावित्री गुप्ता, आरती गुप्ता, पूनम नौगरिया, ममता जड़िया, किरण गुप्ता, मंजू गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, MP police, Ansh media, sport news, Sagar commissioner, Viral

