'

अजयगढ़ पन्ना: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1 मई से 1 जून तक लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर समर कैंप आयोजित किया गया।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय में समर कैंप: खेल, संगीत, संस्कृति के गुर सीख रहे बच्चे

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1 मई से 1 जून तक लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर समर कैंप आयोजित किया गया।

कैंप की गतिविधियां:

सुबह 7 से 9 बजे: अमित पटेल के नेतृत्व में "हमारे खेल हमारी पहचान" थीम पर खेल गतिविधियां। बच्चों में नेतृत्व क्षमता, रणनीति और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शाम 5 से 7 बजे: शिक्षक विजय सेन द्वारा योग आसन से मन-तन स्वस्थ रखने के अभ्यास।

व्यावसायिक प्रशिक्षण: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए आशीष यादव और हर्षित मिश्रा के मार्गदर्शन में मानस प्राइवेट आईटीआई और मानस कंप्यूटर सेंटर में ऑन जॉब ट्रेनिंग। इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर और आईटी सेक्टर की प्रैक्टिकल नॉलेज दी जा रही है।

प्राचार्य जगदीश यादव समेत पूरा स्टाफ कैंप में सहयोग कर रहा है। लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और संस्कृति से जुड़ाव है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Cricket live score, Ansh media, MP news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने