'

पन्ना मध्यप्रदेश: शिविर के माध्यम से बकाया राशि की वसूली कार्रवाई में तेजी लाएं: कलेक्टर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 19 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

शिविर के माध्यम से बकाया राशि की वसूली कार्रवाई में तेजी लाएं: कलेक्टर

डीएलसीसी बैठक में हुई रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों के साथ डीएलसीसी की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक स्वरोजगार योजनाओं के प्रगति की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों व बैंक शाखावार वितरण की जानकारी प्राप्त कर समय सीमा में वांछित कार्रवाई पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के चयन में पात्रता मापदण्ड का पूर्व परीक्षण कर लें, जिससे समय सीमा में पात्र हितग्राही को लाभांवित किया जा सके। जिला कलेक्टर ने विभागों की स्कीमवार समीक्षा कर लक्ष्य मुताबिक निरंतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर निर्माणाधीन परियोजनाओं से विस्थापित परिवारों को भी रोजगार गतिविधियों से जोड़ने के विशेष निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बैंकों में विभागवार लंबित ऋण वितरण वाले प्रकरणों की जानकारी लेकर निर्धारित समयावधि में यथोचित कार्यवाही के लिए कहा।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने बैंक वसूली कार्यवाही पर जोर देते हुए कहा कि समन्वय के साथ शिविर आयोजित कर वसूली कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार करें। आगामी जून माह की एक तारीख से ग्रामवार कैम्प भी प्रस्तावित किया जाए। इसमें राजस्व अधिकारियों एवं बैंकर्स के विशेष प्रयास की आवश्यकता है। संबंधित व्यक्तियों से बकाया राशि वसूली शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्थिति एवं समय पर निराकरण सहित आरसेटी संस्थान के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को रोजगार गतिविधियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण तथा मार्केट में उत्पाद विक्रय की व्यवस्था तथा स्वसहायता समूह की दीदियों को भी इन गतिविधयों से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही कल्दा सहित अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणजनों को बकरी पालन जैसी गतिविधियों का लाभ प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की मृत्यु की स्थिति पर परिवार पेंशन मामलों में नो-ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 5 लाख 76 हजार रूपए राशि का वसूली का चेक भी जिला कलेक्टर को सौंपा गया। केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि द्वारा भी वसूली राशि का चेक भेंट किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शमा बानो सहित अन्य बैंकर्स एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Ansh media, MP news, Panna local news, sport news, cricket 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने