'

अजयगढ़ पन्ना: बकरीद पर अजयगढ़ मुस्लिम समिति की पहल: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 27 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

बकरीद पर अजयगढ़ मुस्लिम समिति की पहल: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा आवेदन

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। बकरीद पर्व के अवसर पर तहसील अजयगढ़ की मुस्लिम समिति ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। समिति ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार अजयगढ़ के माध्यम से आवेदन सौंपा।

आवेदन में कही ये बातें

समिति के सदस्यों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। प्राचीन काल से ही गाय को पूजनीय माना जाता है तथा दूध, गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यों में किया जाता है। देश के अनेक नागरिकों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाएं भी गाय से जुड़ी हुई हैं।

मुस्लिम समिति ने कहा कि बकरीद पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है। इसी भावना के तहत समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। वर्तमान समय में गायों के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

धार्मिक तनाव कम करने की पहल 

आवेदन में उल्लेख किया गया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने से समाज में धार्मिक तनाव और कटुता कम होगी, गोकशी से जुड़े संवेदनशील मुद्दों एवं राजनीति पर रोक लगेगी तथा देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहेगा।

ये रहे मौजूद

आवेदन सौंपने के दौरान समिति के सदस्य मोहम्मद आज़ाद कादरी, नन्हे खान, फैजान मंसूरी, अब्दुल नसीब, मेराज अली, स्वालेह मंसूरी, समीर अली, साहिल राईन, नायब राईन, साहिल खान, अरमान खान, अयान राईन, शरीफ खान, नासिर राईन, सौजन खान, अयान खान, मोहम्मद रिजवान, अरमान खान, शाहरुख सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। 

मुस्लिम समिति ने प्रधानमंत्री से इस विषय पर सकारात्मक विचार करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने