'

पन्ना मध्यप्रदेश: 6 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


6 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिला मुख्यालय पन्ना के 6 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। आयोग के निर्देश मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। उड़नदस्ता दल के गठन सहित परीक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक दायित्व भी सौंपे गए थे।

पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में संपन्न हुई। समस्त केन्द्रों पर कुल 1765 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में 1406 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 359 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय सत्र में दोपहर 2ः15 बजे से अपरान्ह 4ः15 बजे तक सामान्य अभिरूचि परीक्षण के प्रश्न पत्र में 1396 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 369 अनुपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, MP jansampark, Panna PRO, Sport news, mp govt,education news, RP excellence school, MP board, mp results, high school

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने