'

पन्ना मध्यप्रदेश: जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम 

जल गंगा संवर्धन अभियान

जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम 

मेहदी रचाकर दिया गया जल संरक्षण का संदेश...

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सभी सहभागी विभागों की सहभागिता से जनजागरूकता कार्यक्रमों में आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक अनीता जाटव के मार्गदर्शन में रविवार को मिर्जा तालाब में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं वालंटियर्स द्वारा भी श्रमदान के माध्यम से तालाब के सफाई कार्य में योगदान देकर जिम्मेवारी के भाव के साथ उत्साहपूर्वक सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया गया।

जिला समन्वयक द्वारा कार्यक्रम में जल के संरक्षण का महत्व बताया गया। साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के प्रयास के अनिवार्यता की महत्ता बताई। उपस्थिजनों को पानी बचाने का संकल्प भी दिलाया गया। छात्राओं ने हाथ में आकर्षक एवं कलात्मक मेंहदी रचाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। समापन पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सफाई अभियान के पश्चात योग मुद्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सत्र मानसिक शांति, एकाग्रता और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के तरीकों से अवगत कराने के लिए समर्पित रहा।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Jan Abhiyan Parisad, breaking news, MP jansampark, Panna PRO, Sport news, Panna local news, Chief: Live

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने