'

पन्ना मध्यप्रदेश: आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तित...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 29 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तित... 

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से वर्तमान में जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए निर्धारित संचालन समय में परिवर्तन किया है। अब आंगनबाड़ी केन्द्र सुबह 9ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक के स्थान पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। जिला कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान बढ़ने एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तित किया है, जिसके तहत शाला पूर्व शिक्षा एवं पूरक पोषण आहार कार्य का समय निर्धारित किया गया है।

अब सुबह 7 बजे से 8 बजे तक केन्द्रों में निर्धारित गतिविधियां होंगी। 8 से 8ः30 बजे तक बच्चों को नाश्ता उपरांत खेल एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन सुबह 11 बजे तक होगा। इसके बाद भोजन एवं बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की गतिविधि होगी। 12 से 1 बजे तक थर्ड मील एवं रिकार्ड संधारण तथा 1 से 2 बजे तक गृह भेंट की गतिविधि संपादित की जाएगी।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, breaking news, BJP News, sport news, Sagar commissioner, Panna local news, Ansh media, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने