'

पन्ना मध्यप्रदेश: ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 21 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ऊषा परमार की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी 27 मई को ईदुज्जुहा एवं 26 जून को मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। ईद पर बादशाह साईं बड़ी ईदगाह, जामा मस्जिद एवं पुराना पावर हाउस के पास स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अता की जाएगी। इस दौरान ईदगाह परिसर एवं नालियों की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल के प्रबंध व निर्बाध रूप से पानी सप्लाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी पन्ना को दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय मजिस्ट्रेट भी अपने अनुविभाग में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करें। पर्व के दौरान फायर बिग्रेड एवं एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम की तैनाती भी की जाए।

इस क्रम में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत भी जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था तथा उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान द्वारा शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। एएसपी ने भड़काउ संदेश एवं किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी तथा सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग व यातायात व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मोहर्रम पर कमलाबाई ताल एवं दहलान ताल के निकट ताजिया विसर्जन के दौरान भी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई। शांति समिति सदस्यों से व्यवस्थाओं में आवश्यक सहयोग का आग्रह किया गया। बैठक में नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय सहित अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार तलैया एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Ansh media, MP police, panna collector Usha,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने