'

अजयगढ़ पन्ना: अजयगढ़: आर्यिका माताजी हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


अजयगढ़: आर्यिका माताजी हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग, जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद घटना को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज, अजयगढ़ ने तहसीलदार को पुलिस प्रशासन, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच तथा जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

ज्ञापन की मुख्य मांगें:

1. SIT अथवा न्यायिक जांच: समाज ने कहा कि आर्यिका माताजी की मृत्यु को केवल सामान्य सड़क दुर्घटना मानना उचित नहीं है। उपलब्ध तथ्यों, वीडियो क्लिप और परिस्थितियों को देखते हुए पूरे मामले की SIT या न्यायिक जांच कराई जाए।

2. साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं: घटना से जुड़े CCTV फुटेज एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। साजिश सामने आने पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

3. संत सुरक्षा प्रोटोकॉल: विहार मार्गों पर “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू हो। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण, चेतावनी संकेतक एवं हाईवे क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

4. राष्ट्रीय सुरक्षा नीति: भारत सरकार से पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा नीति एवं SOP तैयार करने की मांग।

5. समन्वय सेल: प्रशासन एवं समाज के बीच समन्वय के लिए “Sant Security Coordination Cell” गठित हो और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था बने।

ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत पूर्णतः अहिंसक एवं निहत्थे होकर पैदल विहार करते हैं तथा समाज को संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश देते हैं। संतों के साथ लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं और हमले चिंताजनक हैं। जैन समाज का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे: 

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मयंक जैन, कैलाश चन्द्र जैन, सुरेश चन्द्र जैन, राजकुमार जैन, कमल जैन, गुड्डू जैन, प्रिन्स जैन, पीयूष जैन, धर्म जैन, महिला अध्यक्ष बबीता जैन, अंजना जैन, रंजना जैन, सुनीता जैन, पुष्पा जैन, मीना जैन एवं सम्पूर्ण समाज के लोग।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, cricket score, MP jansampark, panna police, MP news, google trends, NGO

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने