Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 21 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़: आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, एडीएम ने कहा- पारिश्रमिक में कटौती न हो
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एडीएम संजय नागवंशी कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने समस्याएं सुनकर स्काई बुल सिक्योरिटी सर्विस के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि *विषम परिस्थितियों में काम कर रहे कर्मचारियों के पारिश्रमिक में कटौती नहीं होनी चाहिए।
मुख्य मुद्दे:
पीएफ विवाद: कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि पारिश्रमिक से 18% जीएसटी और पीएफ कटता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से उनका पीएफ जमा नहीं हो रहा। जिनका जमा है, राशि बहुत कम है।
एडीएम के निर्देश: जिला चिकित्सा अधिकारी से चर्चा कर कंपनी व कर्मचारियों के सभी दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए। वास्तविक वेतन राशि की जानकारी भी जुटाने को कहा।
कर्मचारियों की मांग: समय पर वेतन, बढ़े वेतनमान का लाभ और पीएफ अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, ansh Media, employee pf, Breaking news, Panna local news,
