Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 26 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अजयगढ़: कांग्रेस की घोषित कमेटियों का हुआ भौतिक सत्यापन, संगठन मजबूत करने पर जोर
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पन्ना जिले की अजयगढ़ व धरमपुर ब्लॉक में गठित ब्लाक कमेटी, पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी, मण्डलम कमेटी एवं बीएलए-2 का भौतिक सत्यापन किया गया।
बैठक का आयोजन:
सत्यापन को लेकर अजयगढ़ के सुधा लाज में बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।
संगठन की समीक्षा:
संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल ने भौतिक सत्यापन के मापदंड एवं प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। पन्ना विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र यादव एवं जिलाध्यक्ष अनीश खान ने उपस्थित पंचायत कमेटी अध्यक्ष, मंडलम कमेटी अध्यक्ष एवं बीएलए-2 से एक-एक कर कार्यक्रम की प्रगति एवं सक्रियता का परीक्षण किया।
नेताओं का संबोधन:
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से मजबूत होकर जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों व केंद्र-राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने की बात कही गई।
भौतिक सत्यापन:
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, पन्ना विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र यादव एवं जिला संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल द्वारा पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी, ब्लॉक कमेटी, मंडलम कमेटी एवं बीएलए-2 का भौतिक सत्यापन किया गया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
पन्ना विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र यादव, जिला संगठन महासचिव राजबहादुर पटेल, आकाश जाटव, राजू यादव, आशीष यादव, बालकरण यादव, अजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव, धर्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम बहोरी लोधी, रिंकू खान, प्रबल नारायण, अकरम खान, सिक्कू खान, राजा जी बुंदेला, पैसनवी अहिरवार, मैकूलाल अहिरवार, कमलेश गुप्ता, लक्ष्मण यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, mp jansampark, Panna PRO, Ansh media, MP news, Cricket live score, Viral
