'

अजयगढ़ पन्ना: जनगणना सर्किल-13 का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, प्रगणकों को मिली बधाई

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 26 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


अजयगढ़: जनगणना सर्किल-13 का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, प्रगणकों को मिली बधाई

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। 25 मई 2026। चार्ज जनगणना अधिकारी अजयगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना सर्किल क्रमांक-13 में ग्रामीण बसाहट की जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। 

भीषण गर्मी एवं खतरनाक लू के बावजूद प्रगणकों ने जंगलों, खेतों एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वे कर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

सर्किल-13 के एचएलबी वार विवरण:

सर्किल-13 के एचएलबी क्रमांक 77, 78, 79, 80, 81, 82 एवं 83 के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना का कार्य कठिन परिस्थितियों में पूरा किया गया। 

प्रगणकों का योगदान:

1. एचएलबी 0077 जैतूपुर: दयाशंकर यादव, प्राथमिक शिक्षक  

2. एचएलबी 0078 गटना: महेन्द्र यादव  

3. एचएलबी 0079: शिवा प्रसाद पाल  

4. एचएलबी 0080 एवं 0081 सिलोंना/बहादुरपुर: रामदास प्रजापति, माध्यमिक शिक्षक  

5. एचएलबी 0082: राजेश कुमार सेन, प्राथमिक शिक्षक  

6. एचएलबी 0083: रनजीत पटेल  

इनके साथ अन्य शिक्षकों ने कठिन मेहनत कर राष्ट्रीय जनगणना कार्य को समय सीमा में पूर्ण किया।

चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार अजयगढ़ (ग्रामीण), एसडीएम अजयगढ़ (राजस्व) तथा जनगणना सर्किल 

क्रमांक-13 के जनगणना सुपरवाइजर विनोद कुमार गुप्ता, उच्च माध्यमिक शिक्षक, पीएम श्री शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अजयगढ़ ने सभी प्रगणकों को इस राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, mp jansampark, Panna PRO, cricket live score, IPL news, Ansh media 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने