'

पन्ना मध्यप्रदेश: प्रभारी मंत्री ने दीदी कैंटीन का किया शुभारंभ

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 17 मई 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


प्रभारी मंत्री ने दीदी कैंटीन का किया शुभारंभ

ब्यूरो.पन्ना। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित दीदी कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। प्रभारी मंत्री ने आजीविका गतिविधि के प्रयासों की सराहना कर दीदियों से संवाद भी किया तथा रोजगारपरक गतिविधियों के जरिए अन्य महिलाओं के लिए भी बेहतर उदाहरण व मिसाल बनने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस दौरान संचालक दीदी द्वारा प्रभारी मंत्री को कैंटीन संचालन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने कैंटीन परिसर एवं कक्ष का अवलोकन कर जायजा भी लिया तथा दीदी कैंटीन में बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध गुणवत्तायुक्त भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के बारे में भी पूछा। आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला द्वारा दीदी कैंटीन के संचालन और आगामी कार्ययोजना की जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही अन्य स्थानों पर भी आवश्यकता मुताबिक कैंटीन संचालन पर चर्चा की। कैंटीन में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का विक्रय भी किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, जपं सीईओ जयशंकर तिवारी तथा आजीविका मिशन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, PM narendra modi, India news, Ansh media, breaking news, BJP News, sport news, mp news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने