Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 मई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस ने माधौगंज दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। माधौगंज के रहुनियां मोहल्ले में 17 सितंबर 2025 को हुई मां-बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला: फरियादी रामनरेश कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छोटे भाई की पत्नी और 5 साल के बेटे की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने अजयगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 438/25, धारा 103(1), 332(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
जांच और गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में 2 विशेष टीमें गठित की गईं। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि पास में रहने वाला इन्द्रभान साकेत घटना के बाद कमरा खाली कर चला गया था।
पुलिस ने उसे 13 मई 2026 को ग्राम खोमरहा, रामनगर मैहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की नीयत से घर में घुसने और विरोध करने पर हत्या करने की बात स्वीकार की।
पुलिस टीम: थाना प्रभारी अजयगढ़ निरी. हरि सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी धरमपुर उनि अनिल सिंह राजपूत, सायबर सेल टीम पन्ना समेत अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, cricket live, breaking news, MP jansampark, crime news, Ansh media, sport
