'

अजयगढ़ पन्ना: भारत माता की जय से गूँजा आसमान,निकली भव्य तिरंगा यात्रा ...।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्यप्रदेश: 12 अगस्त 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

भारत माता की जय से गूँजा आसमान,निकली भव्य तिरंगा यात्रा ...।

तिरंगा यात्रा के दौरान दिखा लोगो  में भारी उत्साह ।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। देश व प्रदेश के भाजपा संगठन के निर्देश पर 9 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।इसी के तहत अजयगढ़ मंडल अन र्गत भाजपा के ,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता व मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव की उपस्थिति में एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का प्रारम्भ जय स्तभ चौराहे में आये हुए अथितियों व भूतपूर्व सेनिको के द्वारा माता सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद आये हुए भूतपूर्व सेनिको को माला व शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।तिरंगा यात्रा में आगे आगे डी जे के साथ सरस्वती स्कूल के बैंड,उसके पीछे तिरंगा व कई मीटर लंबी चुनरी पकडे उत्कृस्ट के एनसीसी छात्र उसके बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,नगर के नागरिक व सैकड़ो की संख्या में पी एम श्री,संदीपनी व महाविद्यालय के छात्र छात्राये दिखाई दें रहे थे।यात्रा बस स्टैंड,बरियारपुर रोड, कछियाना मोहल्ला,छोटे स्टैंड से जय स्तम्भ पर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे मे बज रहे देशभक्ति के गानो के साथ स्कूल के बच्चों व लोगो के समूह के द्वारा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।यात्रा के दौरान अपने सम्भोदन मे जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि हमारी एकता,अखंडता और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है।तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है हमारे पूर्वजों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत को याद करते हुए,आज हर चेहरे पर गर्व और आंखों में देशभक्ति की चमक दिखाई दे रही है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सुल्लेरे,महामंत्री ब्रजेन्द्र खटीक,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,,पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,प्रमोद तिवारी,मनोनीत पार्षद पूजा रैकवार,पार्षद नारायण दास रजक,  हीरालाल गुप्ता, संतु मिश्रा,राजबहादुर सिंह,विशाल यादव, जनक यादव, पुरसोत्तम गुप्ता,वीरेंद्र जैन,अंकित मिश्रा,मातादीन यादव, विशाल जड़िया,संजय गुप्ता अधिकारियो में एसडीएम आलोक मार्को,तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाल्मीकी, बीईओ एस बी गर्ग,महाविद्यालय से जे पी अहिरवार, उत्कृस्ट विद्यालय की प्राचार्य रागिनी नामदेव, जन अभियान परिसद की क्षमा खरे,नगर परिषद से ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय जैन, ब्रजेन्द्र गुप्ता,रानू खरे,संदीपनी स्कूल से गजेंद्र यादव,थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर,पटवारी दीपेंद्र तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी सम्मलित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।


Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, titnaga raily, breaking news, ansh Media,MP jansampark


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने