Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 11 अगस्त 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
14 अगस्त को मालथोन, बक्सवाहा, बल्देवगढ़, तेंदूखेड़ा, पन्ना और निवाड़ी में लगेंगे शिविर: कमिश्नर श्री सुचारी
➡️ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिकायतों का करें तेजी से निराकरण
➡️ विभागीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़े
➡️ 21 अगस्त को टीकमगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव
➡️ कमिश्नर श्री सुचारी ने की खाद्य, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन विभाग की समीक्षा...।
सागर संभाग.मध्यप्रदेश।कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए हर शुक्रवार को शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 14 अगस्त को सागर जिले के मालथोन, छतरपुर जिले के बक्सवाहा, टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा, पन्ना और निवाड़ी विकासखंड में जन संवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिवरों के आयोजन के पूर्व सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के शत प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर आएंगे जिसके लिए भी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जाए। कमिश्नर श्री सुचारी मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय में जिला खाद्य नियंत्रक, उपसंचालक मत्स्योद्योग, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा, नियंत्रक नाप-तौल, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन एवं संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टीकाकरण, आचार्य विद्यासागर योजना, बकरी इकाई, कड़कनाथ योजना, नंदीशाला सहित विभिन्न योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाए। पशुपालकों की संगोष्ठी आयोजित करें और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर श्री सुचारी ने पशुपालन विभाग को गाय और भैंस के कृत्रिम गर्भाधान का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से पशुओं के उपचार और टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने को कहा। उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर किसानों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सब्जी क्षेत्र विस्तार,पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना, मसाला उत्पादन, संरक्षित खेती, पोलिनेट आदि योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिया जाए।
➡️ मत्स्योद्योग विभाग में केसीसी और मत्स्य बीज उत्पादन पर जोर
मत्स्योद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि संभाग में मत्स्य बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने पन्ना जिले की प्रगति कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पन्ना जिले के प्रभारी अधिकारी को बदलने के लिए भोपाल स्तर पर बात की ताकि योजनाओं की प्रगति बढ़ सके। संभाग में बंद पड़ी हैचरीज को शुरू करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य उत्पादक किसानों और पशुपालकों के क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। नाप-तौल विभाग की समीक्षा में कमिश्नर ने कहा कि संभाग में अधिक से अधिक निरीक्षण, जांच और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तौल कांटों पर सील लगाने संबंधी निर्देश भी दिए।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटन और वितरण योजनाबद्ध तरीके से हो। उपार्जन, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि किसानों और उपभोक्ताओं को समय पर लाभ मिले। कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय कर काम करें ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और संभाग का सर्वांगीण विकास हो। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री पी.सी. शर्मा, जिला खाद्य नियंत्रक सागर, उपसंचालक मत्स्योद्योग सागर संभाग, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सागर संभाग, नियंत्रक नाप-तौल विभाग, संभागीय प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन सागर एवं संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Sagar commissioner, google trends, Ansh media, MP jansampark, Panna PRO, MP news, vira

.jpg)