'

शाहनगर पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा थाना शाहनगर क्षेत्र में खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर किसान से लाखों की ठगी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 1 अप्रैल 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)


पन्ना पुलिस द्वारा थाना शाहनगर क्षेत्र में खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर किसान से लाखों की ठगी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं नगदी जप्त।

शाहनगर ब्यूरो.पन्ना। आरोपी अलग-अलग कंपनियों के फर्जी प्रतिनिधी बनकर भोले-भाले किसानों को फंसाकर खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस दिलवाने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी 

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है । 

मामले में दिनांक 18.08.2025 को फरियादी मुकेश कुमार साहू निवासी ग्राम बोरी द्वारा थाना शाहनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे खाद-बीज के डिस्ट्रीब्यूटर का लायसेन्स दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक 02 लाख 34 हजार 500 रूपये की ठगी कर ली है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहनगर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 269/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु फरियादी के बताये अनुसार आरोपियों के आने जाने वाले संभावित सभी रास्तो पर लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज खंगाले गये एवं संदेही व्यक्तियों को चिन्हित किया गया । मामले में पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पुलिस सायबर सेल टीम से मामले के संबंध में तकनीकि जानकारी एकत्रित की गई । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में 02 संदेही व्यक्तियों को सीतापुर उ0प्र0 से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उक्त दोनो संदेहियों द्वारा पूँछताछ किये जाने पर अपने-अपने नाम पता पुलिस टीम को बताये गये । पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फरियादी को फर्टिलाइजर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच देकर डिस्ट्रीब्यूटर लाइसेंस एवं खाद-बीज उपलब्ध कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक SWIFT CAR एवं 15 हजार रूपये नगद जप्त किये जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में 01 आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जावेगा । मामले में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पन्ना जिले के अतिरिक्त, कटनी, औरैया, जबलपुर एवं झाँसी में इसी तरीके की धोखाधड़ी कारित की गई है । वर्तमान में आरोपी धर्मशाला हिमांचल प्रदेश तरफ इसी तरीके की धोखाधड़ी हेतु अपना नेटवर्क तैयार कर रहे थे जिन्हे पन्ना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों से पूँछताछ जारी है जिनसे अन्य राज्यो एवं जिलो के मामलो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है । 

गिरफ्तार आरोपी 

01.गोपीचन्द्र पिता जोधी प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी जिला सीतापुर (उ.प्र.) 

02.  कन्हैया लाल यादव पिता दुलारे यादव उम्र 32 वर्ष निवासी जिला सीतापुर (उ.प्र.)

फरार आरोपीः- 

01.अनूप पिता जोधी प्रसाद श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष, निवासी जिला सीतापुर (उ.प्र.) 

जप्त सामग्री –

 मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक SWIFT CAR क्रमांक  UP78FE5883 कीमती करीब 5 लाख रूपये एवं नगद 15000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 05 लाख 15 हजार रूपए का जप्त किया गया है ।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, panna police, crime news, political news, viral news, cricket live news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने