Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 13 अगस्त 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जन अभियान परिषद द्वारा हरियाली अभियान के तहत संचालित की गईं गतिविधियां...।
ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चलाए जा रहे हरियाली अभियान में बुधवार को विकासखंडवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अनीता जाटव के निर्देशन में एवं गुनौर विकासखंड समन्वयक जगदीश सिंह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था श्री राधा माधव शिक्षा समिति गंज द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन कर पौधा वितरण का कार्यक्रम पीपल तिराहा से हनुमान जी मंदिर गंज तक किया गया, जिसमें ग्राम के उप सरपंच, विधायक प्रतिनिधि एवं नवांकुर सखी तथा गांव के सभी सम्मानित जन एवं समिति सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी नवांकुर सखियों के साथ एक पेड़ मां के नाम एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया एवं समिति द्वारा प्रिंट करवाए गए थैला में सभी को 5-5 पौधे प्रदान किए गए।
इसी तरह पवई ब्लॉक में पतने जन सेवा समिति, पवई द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हड़ा में नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए हरियाली यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक पवई ब्रजेन्द्र जड़िया, परामर्शदाता आशीष नामदेव, नवांकुर समिति के अध्यक्ष प्रतीक ताम्रकर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हड़ा के अध्यक्ष बुद्ध सिंह यादव सहित नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अजयगढ़ में नवांकुर संस्था देवराभापतपुर जन सेवा समिति द्वारा ग्राम उदयपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम देव स्थल ठाकुर बाबा स्थान पर पूजन पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। नवांकुर सखियों एवं ग्रामवासियों को हरियाली यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। सखियों द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रत्येक नवांकुर सखी को 11-11 पौधे वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शाहनगर में नवांकुर संस्था राधारानी ग्राम विकास समिति महिलवारा द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन कर पौधा वितरण का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बीजक खेड़ा में किया गया। ग्राम पंचायत प्रांगण से शिवजी के मंदिर तक रैली निकाली गई एवं उपस्थित महिलाओं को पौधे वितरित किए गए। इस क्रम में पन्ना में नवांकुर संस्था वीणा पानी फाउंडेशन रक्सेहा द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन कर पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर दुर्गा तालाब मंदिर से पंचायत भवन तक रैली निकाली गई एवं उपस्थित महिलाओं को पौधा वितरण कर उनकी देखरेख व सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, breaking news, BJP News, ansh Media, NGO work, viral
