Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 30 मार्च 2026
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन जिले की चिन्हित ग्राम पंचायत में किया जा रहा है इसी कार्यक्रम में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को विकासखंड अजयगढ़ की ग्राम पंचायत वीरा में आपदा प्रबंधन सहित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सुश्री अनीता जाटव के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती क्षमाखरे के निर्देशन में विकास खंड अजयगढ़ की ग्राम पंचायत वीरा के पंचायत भवन में आयोजित किया गया जिसमें ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन परामर्शदाता पंकज बाजपेई के द्वारा किया गया परामर्शदाता द्वारा बताया गया कि हमें आपदा को अवसर नहीं बनाना है सभी को मिलजुल कर एक दूसरे का साथ देना है आपदा वाले स्थान को चिन्हित करना है एवं आपदा आने पर क्या-क्या सावधानियां रखनी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई अंत में सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।
Tag:
Aapka News Star, ans media, NGO work, public news, political news, social work, MP jansampark, Panna PRO, Sport news, Ajayagarh news,Jan abhiyan Parisad

