Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 30 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ग्राम उदयपुर विकासखंड अजयगढ़ में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। आज 30/03/2026 सोमवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड अजयगढ़ जिला पन्ना के सेक्टर क्रमांक 02 के गांव उदयपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे की उपस्थिति में, आयोजन ग्राम के चौपाल में किया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मती गीली बाई राजपूत जी, लोकेंद्र राजपूत जी, एवं मुख्य अतिथि रामसेवक अग्निहोत्री जी के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे । विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई गईप्रशिक्षण के मुख्य वक्ता परामर्शदाता श्री महेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा आपदा से पूर्व किस प्रकार से हमें सचेत रहना चाहिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन पर काम करना और ऐसे क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रयास करना जहां पर आए दिन किसी न किसी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़ रहा है,जैसे बाढ़,भूकंप, अग्नि, ऐसे किसी भी प्रकार की आपदा समस्या को उत्पन्न होने से पहले उसके समाधान के लिए प्रयास किए जाएं इस पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी । सीआरपी के द्वारा लोगों को बचाओ करना बतलाया।
साथ उन्होंने सरकार की इस प्रयास की सराहना करते हुए जन अभियान परिषद के कार्य की सराहना की उन्होंने समिति के सदस्यों से समय-समय पर हमारे आसपास के क्षेत्र की निगरानी वा छोटी से छोटी समस्याओं पर गंभीरता से विचार एवं उसके समाधान के प्रयास करें इस प्रकार से अपनी बात को रखा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समाजसेवी रामसेवक अग्निहोत्री जी ने भी गांव के सभी को आश्वासन देते हुए आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और कार्य को पूर्ण कर किसी भी प्रकार के आपदा से नागरिक या आमजन परेशान ना हो उस पर कार्य किया जाएगा । साथ ही लोकेंद्र राजपूत जी ने, जी ने भी आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए समस्याओं को साथ मिलकर हल करने की बात कही, और उन्होंने यह भी कहा कि इस समय सभी किसानों का खेत - बड़ी की कटाई चल रही उस पर कोई किसी प्रकार की आपदा न आए इसलिए सभी नागरिकों को रास्ते पर चलते समय किसी भी प्रकार का धूम्रपान न करे जिसके कारण आग की संभावना हो सकती है, एवं समाजसेवी रामसेवक अग्निहोत्री जी ने प्रबंधन पर अपनी बात को रखते हुए सभी को साथ मिलकर इस पर एक जुट होकर कर कार्य करने की पहली की ।
प्रशिक्षण के अंत में आपदा प्रबंधन समितियां का गठन किया गया एवं उन्हें हर समय बिन बुलाए आने वाली आपदा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आभार उदयपुर समिति अध्यक्ष सुमित शर्मा जी द्वारा किया गया।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Crime News, Star public news, India news, breaking news, MP jansampark,


