Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 30 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
गैस पेट्रोल की कमी और बड़ी कीमत को लेकर कांग्रेस ने सोपा ज्ञापन।
अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजयगढ़ के नेतृत्व में 30 मार्च 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा तहसील परिसर अजयगढ़ में धरना प्रदर्शन कर अनुविभागी अधिकारी राजस्व के द्वारा राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सोपा गया जिसमें बताया गया की गैस एवं पेट्रोल की बड़ी कीमत और गैस नहीं मिलने से जनता परेशान हो रही है जनता घंटों लाइन में खड़ी रहती है पर गैस नहीं मिलती जिसमें बूढ़े बच्चे महिलाएं सब परेशान हो रहे हैं गैस की कालाबाजारी कर ब्लैक करी जा रही है लोगों को बुकिंग के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है होम डिलीवरी का चार्ज लेकर भी होम डिलीवरी नहीं हो रही भारत सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल का भी रेट बढ़ा दिए गए हैं।
जिससे किसान कृषि यंत्र प्रभावित हो रहे हैं व्यापारियों द्वारा खाद्य सामग्री राशन का सामान कीमत बढ़ाकर बेचा जा रहा है और बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है जनता को लूटा जा रहा है आम जनमानस जिससे प्रभावित हो रहा है जिसको लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश यादव हसीब खान उर्फ रिंकू नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रबल नारायण चतुर्वेदी आकाश जाटव केसरी अहिरवार रवि यादव राकेश सोनकर कामता अहिरवार जीतू यादव लेखराम यादव साजिद खान कई कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय जनता शामिल रही।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar MP news, cricket live news,Gas cylinde, Lockdown news, breaking news

