'

अजयगढ़ पन्ना: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 27 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम। 

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर पन्ना एवं अजयगढ़ क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में भव्य धार्मिक आयोजनों की धूम रही, जिसमें पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की सक्रिय सहभागिता और अगुवाई ने इन आयोजनों को विशेष गरिमा प्रदान की।

अजयगढ़ नगर में निकली ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को “राममय” बना दिया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल हुए।  भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इसी क्रम में अजयगढ़ तहसील के ग्राम चंदौरा स्थित पंथूरिया देई माता मंदिर में नव निर्मित मंदिर शेड का भव्य लोकार्पण विधायक श्री सिंह द्वारा किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयघोषों से गूंज उठा। इस शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं को धूप, बारिश और अन्य मौसमीय परिस्थितियों से राहत मिलेगी, जिससे वे अधिक सहजता से दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

वहीं पन्ना नगर स्थित पद्मावती शक्ति पीठ बड़ी देवी जी मंदिर में भी भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जहां माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।   यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की और कन्या पूजन कर नारी शक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कन्या पूजन के दौरान बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया और उन्हें उपहार एवं प्रसाद वितरित किया गया।

इन सभी आयोजनों के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक परंपराएं हमारी पहचान हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है, वहीं माता शक्ति की उपासना हमें शक्ति, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

पूरे पन्ना और अजयगढ़ क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर निकले इन धार्मिक आयोजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह भंडारे, प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जनसहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में धार्मिक आस्था कितनी गहरी और सशक्त है।

यह पूरा आयोजन न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और जनसेवा की भावना का भी भव्य उदाहरण बनकर उभरा, जिसमें  भूमिका केंद्र में रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, mp jansampark, Panna PRO, Sport news, Ajayagarh news, viral video, google news, trend

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने