Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 30 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जनगणना 2027 कलेक्टर ने फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का लिया जायजा।
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। भारत की जनगणना कार्यक्रम 2027 अंतर्गत फील्ड मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगामी 6 अप्रैल से जिले के 16 चार्जवार प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा डाईट प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना प्रक्रिया संपादित कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर की भांति जनगणना कार्य में भी छोटी-छोटी सावधानी बरती जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी शंका का समाधान भी करें, जिससे आगामी माह में जनगणनाकर्मियों को भी बेहतर प्रशिक्षण मिले। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने उपस्थितजनों को शुभकामनाएं दीं और इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही फरवरी 2027 में जनगणना के आगामी चरण तथा अन्य जनगणना विषयों की जानकारी भी दी।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे व डॉ. जे.के. वर्मा द्वारा भी जनगणना कार्य की बारीकियों तथा नागरिकों द्वारा स्वगणना प्रक्रिया के जरिए वांछित जानकारियों के आदान-प्रदान की जानकारी दी गई। भोपाल से प्रशिक्षित डॉ. बी.एन. जायसवाल एवं जिला प्रभारी मिलन गुप्ता द्वारा प्रथम चरण में 22 और द्वितीय चरण में भी 4 से 6 अप्रैल तक 22 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक जनगणना शाखा उमाशंकर दुबे भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Population Calculations, India news, breaking news, BJP News, sport news, mp news, mp

