'

पन्ना मध्य प्रदेश: मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 27 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देश।

ब्यूरो.पन्ना। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं। मुख्य सचिव ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ड्रग्स माफियाओं का नेटवर्क पूर्णतः समाप्त होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रग्स का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित करें और उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर्स को अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितों और पक्षकारों को मिलने वाली राहत राशि का भुगतान सहजता से समय पर सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मुख्य सचिव श्री जैन आज कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित कर रहे थे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों को साइबर कानून के संबंध में जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दिशा में पुलिस अधीक्षक लोगों को जागरूक करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से सुनिश्चित कराने तथा अविवादित नामांतरण के प्रकरणों में भी समय सीमा में अपेक्षित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि नामांकन, सीमांकन और बंटवारा के प्रकरणों का समय पर निराकरण करना राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। मुख्य सचिव ने लोक सेवा प्रदाय की गारंटी अधिनियम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लोक सेवा प्रदाय की गारंटी अधिनियम अंतर्गत नागरिकों को समय सीमा में सेवा देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण होना चाहिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि नरवाई जलाने की घटनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से किसानों और आम लोगों को क्या हानियां होती हैं तथा पर्यावरण पर क्या विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसके संबंध में जागरूक किया जाए। बैठक में गेहूं उपार्जन कार्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि गेहूं उपार्जन के लिए सभी माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। व्हीसी में पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, breaking news, sport news, breaking news, sport news, Crime News, cricket news, viral


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने