'

पन्ना मध्य प्रदेश: प्रमुख सचिव ने हर घर जल योजना के कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 13 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

प्रमुख सचिव ने हर घर जल योजना के कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा।

ब्यूरो.पन्ना। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने कहा है कि हर घर जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिला पंचायतों और ग्राम पंचायतों की अति महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सागर संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर घर जल योजना के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें तथा इस योजना के अपूर्ण निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं और ग्राम पंचायतों को समारोहपूर्वक हस्तांतरित करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने की यह भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ और साफ पानी पहुंचाने की कार्यवाही समय-सीमा में सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर घर जल योजना के कार्यों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के बाद ग्राम पंचायतों को इस योजना के संचालन और प्रबंधन कैसे करना है, इस संबंध में ग्राम पंचायतों के सचिवों को समुचित प्रशिक्षण देना भी सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख सचिव श्री नरहरि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर जल योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने पाईपलाइन की जानकारी पीएम गति शक्ति पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। प्रमुख सचिव द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि भारत सरकार ने हाल ही में इस योजना को स्वीकृति दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीसी कक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार सहित जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, ईई पीएचई संचित खेत्रपाल एवं अन्य अधिकारीगण भी शामिल हुए।

Tag:

Aapka News star, public school, panna collector Usha parmar, political news, viral news, Bhopal news, MP police, Panna breaking news, Google trends, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने