Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 13 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च से 12 मार्च तक बृबद स्तर पर चलाया गया “सशक्त नारी” अभियान।
अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु थाना क्षेत्रो में आयोजित किया गये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार दिनांक 08.03.2026 से 12.03.2026 तक प्रदेश के समस्त जिलो के नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रो में महिला सदस्यों की उपस्थिति में “सशक्त नारी” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा।
इसी क्रम में पन्ना पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.26 को टाउनहॉल में एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, अपराधों से बचाव, साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा देश एवं समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त सायं के समय किशोर जी मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या, बाल विवाह, लिंग परीक्षण, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार तथा उनसे बचाव के उपायों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान, रक्षित निरीक्षक पन्ना खिलावन सिंह, यातायात प्रभारी नीलम लक्ष्यकार एवं थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा सहित पुलिस बल एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
Tag:
Aapka News Star, sports news, Public news, political news, MP jansampark, Panna PRO, MP news, Panna local News, crime news, viral blog, Google trends,

