'

पन्ना मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मिली 22वीं किश्त।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 14 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मिली 22वीं किश्त।

ब्यूरो.पन्ना मध्यप्रदेश। जिले के एक लाख 52 हजार से अधिक किसान लाभांवित। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र कृषक हितग्रहियों को शुक्रवार को 22वीं किश्त राशि का वितरण किया गया। इससे पन्ना जिले के एक लाख 52 हजार 556 किसान भी लाभांवित हुए। अजयगढ़ तहसील के 24 हजार 318, अमानगंज के 19 हजार 793, देवेन्द्रनगर के 11 हजार 90, गुनौर के 21 हजार 715, पन्ना के 12 हजार 398, पवई के 28 हजार 435, रैपुरा के 14 हजार 987, शाहनगर के 19 हजार 174 तथा सिमरिया तहसील के 642 किसान परिवारों को इसका लाभ मिला। योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के बैंक खाते में 2 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई।

पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर असम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यातिथ्य में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में कलेक्टर ऊषा परमार एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित उप संचालक कृषि ओ.पी. तिवारी, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन मेघेन्द्र बंदोपाध्याय तथा कृषकगण भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को बतौर न्यूनतम आय सहायता प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए प्रदान किए जाते हैं। एक दिसम्बर 2018 से लागू योजना में 3 किश्तों में राशि का भुगतान किया जाता है। प्रत्येक चार माह के बाद किसान को 2 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news, streaming online, breaking news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने