Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 05 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
मेरा युवा भारत के तत्वाधान में हुआ पौधरोपण।
ब्यूरो.पन्ना मध्य प्रदेश। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत मेरा युवा भारत पन्ना के तत्वाधान में युवाओं ने पौधारोपण किया। जिला युवा अधिकारी कृतिका कुहर के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पवई एवं पन्ना ब्लॉक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेमभाव को प्रकट करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मां के नाम पर पौधरोपण से इसका महत्व और बढ़ जाता है। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा मां के नाम से लगाकर उसकी परिवार की तरह भली भांति देखभाल करने की अपील की। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। नीरज चौबे, सत्यम पाठक एवं अनूप शर्मा के सहयोग से पौधरोपण, नारा लेखन एवं पोस्टर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
Tag:
Apka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, Plants, tree plantation, Public news, safe Tree and safe life,
