'

पन्ना मध्य प्रदेश: जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0, 19 मार्च को होगा अभियान का शुभारंभ।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 05 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0, 19 मार्च को होगा अभियान का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए की समीक्षा

ब्यूरो.पन्ना मध्यप्रदेश। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर गुडी पड़वा 19 मार्च से प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के दृष्टिगत समस्त जिला कलेक्टर्स के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री द्वारा भी अभियान के कार्यों और गांव में ही जल संचयन के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों के संबंध में निर्देश दिए गए। इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार एवं वनमंडल अधिकारी दक्षिण अनुपम शर्मा सहित परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह परिहार एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को आंदोलन का स्वरूप देने, प्रदेश से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थलों पर जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से समृद्धि व विकास की कार्ययोजना तैयार करने, जल संरक्षण के विविध कार्य तथा पौधरोपण की तैयारी इत्यादि के लिए निर्देशित किया गया। प्रदेश की नदियों द्वारा पड़ोसी राज्यों को समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के संबंध में भी चर्चा की गई।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, political news, viral news, NGO work, Jan Abhiyan, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने