Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 05 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
नदियों के उद्गम स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, अतिक्रमण हटाए - मुख्यमंत्री
शासकीय कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतलों को करें प्रतिबंधित - मुख्यमंत्री
नरवाई से भूसा बनाने के यंत्रों को मध्यप्रदेश में करें प्रोत्साहित - मुख्यमंत्री
19 अप्रैल से मध्यप्रदेश मे प्रारंभ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा सभी कलेक्टर जल गंगा संवर्धन अभियान की अच्छी कार्य योजना बनाएं।
ब्यूरो.पन्ना मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुन्दर बनाएं। उन्होंने कहा है कि नदियों के उद्गम स्थलों में समुचित साफ सफाई रखे उद्गम स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करें तथा नदियों को उद्गम स्थलों के आस पास वृहद स्तर पर पौधरोपण भी कराएं। उदगम स्थल तक आने जाने के लिए सुगम एवं सुलभ सड़कों का निर्माण भी कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की शुरुआत होगी। उन्होंने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान की बेहतर से बेहतर कार्य योजना बनाएं तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित जनसामान्य की भागीदारी भी सुनिष्चित कराएं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्लास्टिक की पानी की बोतलों को प्रतिबंधित किया जाए। उसके स्थान पर कांच के गिलास और कांच की बोतलों को उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था हेतु मिट्टी के मटकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रवि उपार्जन के पंजीयन के समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि निर्धारित तारीख तक अधिक से अधिक पंजीयन किया जावे और उपार्जन केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जावे उन्होंने नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र हेतु किसानों को जागरूक किया जावे । साथ ही प्रदेश में नरवाई जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध किया जाए। उन्होंने संकल्प समाधान योजना की भी समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि संकल्प समाधान अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे। उन्होंने सार्वजनिक लगने वाले मेलों में उचित प्रबंधन के भी निर्देश दिए साथ में कृषि पशुपालन की जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाई जाए एवं किसानों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती अभ्यारण नौरादेही के संबंध में कलेक्टर सागर से जल संसाधन के संबंध में चर्चा की तथा क्षेत्र से बहने वाली नदियों के संबंध में जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने रानी दुर्गावती अभ्यारण समुचित जानकारी दी। वीडियो कान्फेंसिग में जल संवर्धन अभियान 2026 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर, राजकुमार खत्री, ज्वाइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, प्रभारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आरती यादव सहित संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद थे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news MP, jansampark Panna, PRO panna, collector Usha parmar, MP police, bhopal news, MP news, environment, public
