'

पन्ना मध्य प्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना अन्तर्गत अंधे हत्या कांड का किया गया खुलासा।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना अन्तर्गत अंधे हत्या कांड का किया गया खुलासा। 

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना अन्तर्गत रुपझिर मोड़ के पास जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी को 48 घंटे के भीतर सुलझाकर अंधे हत्या कांड का किया गया खुलासा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन किया गया जप्त।।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना रैपुरा क्षेत्र में हुए अंधे हत्या कांड का मात्र 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

रैपुरा ब्यूरो.पन्ना। दिनांक 13.03.2026 को फरियादी वनरक्षक (बीट गार्ड) प्रेम शंकर द्वारा थाना रैपुरा में सूचना दी गई कि रुपझिर मोड़ के आगे दमोह रोड की ओर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत है तथा गर्दन के दाहिने भाग में गंभीर चोट के कारण पहचान नहीं हो पा रही है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक 03/26 तथा अपराध क्रमांक 51/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी रैपुरा उपनिरीक्षक स्मिता सिंह द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्मिता सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल टीम सागर, डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान करन चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी कटनी के रूप में हुई।

इसके पश्चात कटनी-दमोह रोड तथा कटनी क्षेत्र के दिनांक 11.03.2026 के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें मृतक करन चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से दमोह की ओर जाता दिखाई दिया तथा उसके पीछे एक अज्ञात युवक बैठा हुआ दिखाई दिया।

फुटेज से प्राप्त फोटो को मृतक के परिजनों एवं आसपास के लोगों को दिखाया गया, जिससे पीछे बैठे युवक की पहचान अमर केवट पिता अर्जुन प्रसाद केवट उम्र 18 वर्ष निवासी अमीरगंज, जिला कटनी के रूप में हुई।

संदेही अमर केवट से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि पुराने विवाद एवं आपसी रंजिश के चलते दिनांक 11.03.2026 को रैपुरा के आगे पुलिया के पास जंगल में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हो गया, जिस पर आरोपी ने वहां पड़े पत्थर से करन चौधरी के सिर एवं चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लेकर कटनी चला गया तथा दोनों को जंगल में छिपाकर रख दिया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस द्वारा मृतक की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी को दिनांक 15.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम व पता-

अमर केवट पिता अर्जुन केवट, उम्र 18 वर्ष, निवासी अमीरगंज, जिला कटनी (म.प्र.)।।

जप्त सामग्री-  

आरोपी के कब्जे से मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन, कुल कीमती लगभग 1,00,000 रुपये, जप्त किए गए।

सराहनीय योगदान-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रैपुरा उपनिरीक्षक स्मिता सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद बागरी, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक रवि खरे, आरक्षक अतुल, अभिषेक, अजय, द्वारिका तथा महिला आरक्षक सुल्तान का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector, Panna police, Nivedita Naidu, cyber security, crime news, viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने