'

गुनौर पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा गुनौर थाना क्षेत्र मे हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा गुनौर थाना क्षेत्र मे  हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

पन्ना पुलिस द्वारा गुनौर थाना क्षेत्र मे  हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से  घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू की गई जप्त।।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना गुनौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुहारगांव में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गुनौर ब्यूरो.पन्ना। दिनांक 11/01/2026 को फरियादी लल्लूलाल रैकवार निवासी ग्राम लुहारगांव, थाना गुनौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10/01/2026 की शाम लगभग 07:00 बजे उसका पुत्र भगवानदास रैकवार घर से घूमने के लिए निकला था, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।

रात्रि लगभग 04:00 बजे घर के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर आए तो देखा कि भगवानदास रैकवार घर के दरवाजे के सामने अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा हुआ था तथा उसके गले से खून निकल रहा था, जिससे प्रतीत होता था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे वहां लाकर छोड़ दिया गया हो।

फरियादी की सूचना पर थाना गुनौर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधुरी अग्निहोत्री द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गुनौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

उपचार उपरांत पीड़ित भगवानदास से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 10/01/2026 को बिहारी पाल उसे अमरी के ढाबे पर ले गया था, जहां दोनों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान बिहारी पाल ने मारपीट करते हुए अपनी जेब में रखे चाकू से भगवानदास की गर्दन पर वार कर दिया।

घटना के बाद से आरोपी बिहारी पाल फरार चल रहा था। दिनांक 15/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी के बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम व पता-

 बिहारी लाल पाल पिता हक्के पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लुहारगांव, थाना गुनौर, जिला पन्ना (म.प्र.)।

जप्त सामग्री-

घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त किया गया है।

सराहनीय योगदान-

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक नाथूराम पांडेय, प्रधान आरक्षक यादवेंद्र सिंह, रामनारायण गौतम, रामकरण प्रजापति, मुन्नालाल तथा आरक्षक शिवेंद्र एवं वीनस का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, MP police, panna SP Nivedita Naidu, crime news, viral news, MP news, breaking new

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने