Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सागर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर
रोगी कल्याण समिति और जिला पोषण समिति की बैठकें निर्धारित समय में कराएं - कमिश्नर
एनेमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन शिविर लगाकर प्राथमिकता के साथ लगाएं - कमिश्नर
अंत्येष्टि सहायता योजना के आवेदनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं - कमिश्नर।
सागर.मध्य प्रदेश। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवाओं और योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी और सुचारू रूप से करने के निर्देश सागर संभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई प्रकार की अभिनव स्वास्थ्य सेवाएं और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए।
कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के सभी चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता, लापरवाही और गतिरोध उत्पन्न करने वाले चिकित्सकों और मैदानी स्वास्थ्य अमले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रोगी कल्याण समिति और जिला पोषण समिति की बैठकें निर्धारित समय अवधि में कराना सुनिश्चित करें तथा बैठकों में लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में महिलाओं के लिए संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि एनेमिक महिलाओं के लिए समुचित पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सागर संभाग में बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं और एनेमिक महिलाओं को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएं।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग में महिलाओं को लगने वाले आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन प्राथमिकता से लगाना सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर सुक्रोज के इंजेक्शन महिलाओं को लगाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग में मातृ वंदना योजना का प्रभावी और परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि मातृ वंदना योजना अति महत्वपूर्ण योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और संदर्भ सेवाओं में उदासीनता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कमिश्नर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित अंत्येष्टि सहायता योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि अंत्येष्टि सहायता योजना के क्रियान्वयन में जो जनपद पंचायतें अथवा नगरीय निकाय योजना के क्रियान्वयन में प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित करें। कमिश्नर ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत तक अंत्येष्टि सहायता योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कमिश्नर द्वारा टीकाकरण कार्य, फूड बास्केट योजना और आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन श्री पीएस ठाकुर, क्षेत्रीय संचालक डा. नीना गिडियन, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास, सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Sagar MP news, breaking news, viral news, MP police,
