'

पन्ना मध्य प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम महिलाओं का किया सम्मान।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 08 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम महिलाओं का किया सम्मान।

ब्यूरो.पन्ना मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद पंचायत प्रांगण पन्ना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की महिला शासकीय सेवकों के सम्मान सहित निर्धारित थीम पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक पन्ना एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं न केवल घर, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक नई ऊंचाईयों को छू रही हैं। पारिवारिक जीवन में अनेक चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित की हैं। वास्तव में महिलाओं की स्थिति के आधार पर ही किसी भी राष्ट्र की सर्वांगीण उपलब्धि अथवा तरक्की का पैमाना निहित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक हैं। इनका मनोबल बढ़ने से योजनाओं का संचालन और क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है। 

पन्ना विधायक ने कहा कि छोटे शहर, कस्बे और गांव की बेटियों द्वारा भी यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने घर, परिवार और समाज की तरक्की में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए सार्थक प्रयास आवश्यक है। नई पीढ़ी को सशक्त बनाने और 14-15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं से अनिवार्य रूप से एचपीवी टीकाकरण कराने का आह्वान भी किया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रयासों तथा उपलब्ध अवसरों की बदौलत हर महिला को मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत बनना है। सभी महिलाएं अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर अन्य महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भी आगे बढ़ें। 

आज की महिला अब सहभागी नहीं, बल्कि निर्णयकर्ता की भूमिका में है। उन्होंने महिलाओं को और अधिक जागरूक बनने पर भी जोर दिया। नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं समाज की आधार शिला हैं। इनके प्रयास और दायित्वों के सकारात्मक निर्वहन की बदौलत समाज को नई दिशा मिल रही है। महिलाओं की तरक्की से ही समाज आगे बढ़ता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्रितजनों से महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान भी किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा महिलाओं से स्वयं के बारे में सोचने और समय निकालने की अपील की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वयं के कार्य से संतुष्ट होकर आत्मविश्वास के साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की राह प्रशस्त करें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जिपं उपाध्यक्ष संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, मोहिनी मिश्रा, पूनम यादव सहित जिपं सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, डॉ. मीना नामदेव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं भी उपस्थित रहीं।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Women's day, 8 march international womens day, Viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने