Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान द्वारा बुधवार को पन्ना नगर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।
ब्यूरो.पन्ना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान द्वारा बुधवार को पन्ना नगर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सेंटर के जरिए विपत्तिग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कविता पाण्डेय द्वारा सखी केन्द्र की विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पुनर्वास, जागरूकता कार्यक्रम तथा हेल्पलाइन नबंर इत्यादि के संबंध में भी अवगत कराया।
एएसपीे ने परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था तथा परामर्श सेवाओं एवं परिजनों से भेंट प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी ली। साथ ही गत माह में क्रियान्वित कार्यक्रम तथा आगामी कार्ययोजना व रूपरेखा पर चर्चा कर विभिन्न पंजियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान सेंटर में कार्यरत अन्य महिला कर्मचारी भी उपस्थित रहीं।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, Police help line, Breaking
